logo

माही के घर सजी महफिल  : टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दी डिनर पार्टी, परोसा गया सभी का पसंदीदा खाना 

india_team_ranchi.jpg

रांची:
रांची में 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच का पहला मुकाबला होना है। इसके लिए दोनों टीमें कल शाम रांची पहुंच चुकी हैं। धोनी के शहर में आए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भारत ने पूर्व कप्तान ने जमकर खातिरदारी की हैं। 25 जनवरी की रात माही के घर पर खिलाड़ियों की महफिल सजी थी। जहां कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्याकुमार यादव सहित पूरी टीम धौनी के सिमलिया स्थित आवास पर पहुंची। धोनी के आवास पर पहुंची भारतीय टीम का माही,साक्षी और पूरी फैमिली ने शानदार स्वागत किया। खिलाड़ियों के खाने, गाने बजाने की पूरी तैयारी की गई थी। वहीं इस डिनर पार्टी में टीम के खिलाड़ियों का प्रसंद का खास ध्यान रखा गया। हर खिलाड़ी के पसंद के अनुसार से खाने का इंतजाम किया गया था। इस मौके पर धौनी के रांची के कुछ करीबी दोस्त भी शामिल रहे। रिटायरमेंट के बाद भी धोनी की टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। डिनर पार्टी के दौरान धोनी ने टीम इंडिया को 27 जनवरी को होने वाले मैच को लेकर कई टिप्स दिए हैं। 


आज दोनों टीमों की प्रैक्टिस
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड 26 जनवरी यानि आज जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी। इसके अलावा दोनों टीमों की ओर से प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया है। जिसमें दोनों टीम की ओर से कोई खिलाड़ी या फिर कोच या स्टाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक प्रैक्टिस करेगी। उसके बाद टीम इंडिया शाम 5 बजे के बाद प्रेक्टिस करने जेएससीए स्टेडियम पहुंचेगी।


रांची में हुआ जोरदार स्वागत
25 जनवरी को रांची पहुंचे दोनों टीमों के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू तक इंडिया... इंडिया का नारा गूंज उठा। वहीं होटल के मुख्य द्वार के पास पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्र लिये कलाकारों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान क्रिकेट फैंस का उत्साह तेज हो गया। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से होटल रेडिशन ब्लू परिसर तक फैंस की भारी भीड़ जमा रही।इसे देखते हुए बुधवार शाम चार बजे के बाद रेडिसन परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों की गतिविधि तेज रही। सड़क किनारे बैरिकेडिंग कर फुटपाथ बनाया गया था। यहां बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस इकट्ठा थे। शाम 05:13 बजे एयरपोर्ट परिसर से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी व अन्य सदस्य तीन बसों में सवार होकर होटल की ओर निकल पड़े। पिछली बार भी अक्टूबर में जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के साथ एकदिवसीय मैच खेलने रांची पहुंची थी. तब भी धोनी ने टीम इंडिया को पार्टी दी थी।